mamta-demanded-reform-of-election-laws
mamta-demanded-reform-of-election-laws 
देश

ममता ने की चुनाव कानूनों में सुधार की मांग

Raftaar Desk - P2

कोलकाता, 08 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्वाचन कानून में सुधार की मांग की है। तीसरी बार राज्य की मुख्यमंत्री बनने के बाद शनिवार को राज्य विधानसभा के विशेष सत्र में पहली बार संबोधित करते हुए ममता ने आरोप लगाया कि बंगाल में कई जगहों पर ऐसा हुआ कि चुनाव आयुक्त के जरिए भाजपा ने मतदान में धांधली कराई गई। बंगाल में मुझे हराने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया गया। अगर इस पैसे की बचत होती तो देश भर के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन दी जा सकती थी। यह जरूरी हो गया है कि देश भर में चुनाव कानूनों में सुधार किया जाए। ममता ने मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारियों के चुनाव आयोग द्वारा किए गए तबादले को लेकर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि चुटकी में किसी का भी तबादला कर दिया जाता है। विधानसभा में सीएम ने कहा, "मुझे लगता था कि चुनाव आयोग धांधली पर रोक लगाएगा। टीएन सेशन (पूर्व चुनाव आयुक्त) के समय से मैं यहीं देखती आई हूं लेकिन अब बिल्कुल विपरीत हो रहा है। चुनाव आयोग धांधली में सीधे सहभागी बन रहा है।" सदन में उन्होंने दावा किया कि उनकी नई सरकार मां बहनों की सुरक्षा और नई पीढ़ी के विकास के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव तृणमूल कांग्रेस युवा युवतियों के मतदान से जीतने में सफल रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ ओम प्रकाश