भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री-गायिका अक्षरा ने गाया ‘स्वागत है श्री राम का’ गाना
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री-गायिका अक्षरा ने गाया ‘स्वागत है श्री राम का’ गाना 
देश

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री-गायिका अक्षरा ने गाया ‘स्वागत है श्री राम का’ गाना

Raftaar Desk - P2

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री-गायिका अक्षरा ने गाया ‘स्वागत है श्री राम का’ गाना मुंबई। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह ने भगवान राम के प्रति भक्ति दर्शाते हुये ‘स्वागत है श्री राम का’ गाना गाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन करने जा रहे हैं। राम मंदिर निर्माण को लेकर देश भर में उल्लास का माहौल है। ऐसे में अक्षरा एक खूबसूरत गाना लेकर आ रही हैं। श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन में सुल्तानपुर के धोपाप धाम की मिट्टी होगी समाहित गाने का बोल है ‘ स्वागत है श्री राम का’, जो जल्दी ही उनके ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज होगा। इसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जिसमें श्री राम के साथ – साथ राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खुद अक्षरा सिंह की भी तस्वीर है। अक्षरा का गाना ‘स्वागत है श्री राम’ के गीत मनोज मतलबी ने लिखे हैं। संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। इस गाने को लेकर अक्षरा बेहद उत्साहित हैं। अक्षरा सिंह ने कहा,“ यह भगवान राम की भूमि है और उनका मंदिर काफी भव्य होगा। यह हम तमाम भारतीयों के लिए गर्व की बात है। इस मंदिर का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी खूब है। हम भगवान राम की इस धरती में जन्म लिए, ये हमारे लिए गौरव की बात है। इसलिए मैंने भगवान राम के लिए यह गाना गाया है।” Thank You, Like our Facebook Page - @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com