कर्नाटक : बेंगलुरु अर्बन और ग्रामीण जिलों में एक सप्ताह का लॉकडाउन 14 से
कर्नाटक : बेंगलुरु अर्बन और ग्रामीण जिलों में एक सप्ताह का लॉकडाउन 14 से 
देश

कर्नाटक : बेंगलुरु अर्बन और ग्रामीण जिलों में एक सप्ताह का लॉकडाउन 14 से

Raftaar Desk - P2

बेंगलुरु, 11 जुलाई (हि. स.)। कर्नाटक में रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मामले आने के मद्देनजर सरकार ने 14 जुलाई, मंगलवार रात 8.00 बजे से एक सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा की है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को इस सम्बन्ध में ट्वीट किया है तथा कहा कि इस अवधि के दौरान अस्पताल, किराने का सामान, दूध, फल, सब्जियां, दवाएं आदि सभी आवश्यक चीजें उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, पहले से निर्धारित मेडिकल और स्नातकोत्तर परीक्षाएं होंगी। इस दौरान रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीद करते समय सभी को सामाजिक दूरी बनाये रखना होगा, मास्क पहनना और लॉक-डाउन के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। मुख्यमंत्री ने सभी आशा कार्यकर्ताओं, चिकित्सा और पुलिस कर्मियों और सभी अधिकारियों, स्वयंसेवकों, पत्रकारों को बधाई दी जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस पर काम कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए आपका सहयोग आवश्यक है। हिन्दुस्थान समाचार/नूरुद्दीन रहमान-hindusthansamachar.in