उप्र की कैबिनेट मंत्री कमल रानी की कोरोना से मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
उप्र की कैबिनेट मंत्री कमल रानी की कोरोना से मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख  
देश

उप्र की कैबिनेट मंत्री कमल रानी की कोरोना से मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Raftaar Desk - P2

शरद वाजपेयी लखनऊ, 02 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की रविवार करीब 9:30 बजे कोरोना से निधन हो गया। उनके निधन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद दुखी हैं। उन्होंने अपना आज का अयोध्या दौरा रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से समाज और सरकार के लिए अपूरर्णीय क्षति पहुंची है। वे अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतृप्त परिजनों को अपनी गंभीर संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने कहा कि श्रीमती वरूण ने एक जनप्रतिनिधि के रूप में जन आकांक्षाओं का सम्मान रखा है। मंत्री के रूप में विभागीय कार्यो को कुशलतापूर्वक निर्वहन करने में सराहनीय योगदान दिया है। उनके निधन से समाज और सरकार के लिए अपूरर्णीय क्षति पहुंची है। श्रीमती वरूण घाटमपुर, कानुपर नगर से विधायक थीं और योगी सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री थीं। इसके पूर्व श्रीमती वरूण 11वीं व 12 वीं लोकसभा की सदस्य थीं। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि मंत्री कमल रानी वरुण को 18 जुलाई को स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायत पर पीजीआई में भर्ती कराया गया था। उनकी जांच में कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि आज पीजीआई में कोरोना से मौत हो गई। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in