jammu-srinagar-national-highway-opens-after-being-closed-for-five-hours
jammu-srinagar-national-highway-opens-after-being-closed-for-five-hours 
देश

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पांच घंटे बंद रहने के बाद खुला

Raftaar Desk - P2

जम्मू, 09 फरवरी (हि.स.)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ घंटे बंद रहने के बाद एक बार फिर यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। मंगलवार दोपहर रामबन के मगोर इलाके में भूस्खलन हुआ था। इस भूस्खलन में कोई हताहत नहीं हुआ। राजमार्ग खुलते ही मार्ग में बड़ी संख्या में फंसे वाहनों को आगे जाने की अनुमति दे दी गई है। रामबन जिले के मंगोर इलाके में आज दोपहर पहाड़ पर से बड़ी संख्या में पत्थर और मलवा एक साथ मार्ग पर गिरने लगा, इस दौरान राजमार्ग पर बड़ी संख्या में लोग खड़े हुए थे। गणिमत यह रही कि इस भूस्खलन में किसी को कोई चोट नहीं आई। भूस्खलन होने के बाद नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से मलवा हटाने का काम शुरू कर दिया और करीब पांच घंटे बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर से वाहनों की आवाजाही को सुनिश्चित बना दिया गया। एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ऐसा लग रहा है कि भूस्खलन की चपेट में कई लोग आ गए हैं, हालाकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे राजमार्ग पर यात्रा करने से पहले कंट्रोल रूम पर संपर्क कर स्थिति की जानकारी लें। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत-hindusthansamachar.in