देश

जगन मोहन रेड्डी देश के सबसे अमीर सीएम, ममता के पास मात्र 15 लाख रुपये की संपत्ति : रिपोर्ट

भुवनेश्वर, एजेंसी। देश के अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी सबसे ऊपर हैं जबकि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू दूसरे स्थान पर हैं।

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायाक 64 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति की सूची प्रकाशित की गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर अमीर मुख्यमंत्री की सूची में मुख्यमंत्री पटनायक तीसरे स्थान पर हैं। उनके पास करीब 64 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

अमीर सीएम की सूची में जगन मोहन रेड्डी पहले स्थान पर

इस सूची में पहले पायदान पर जगन मोहन रेड्डी हैं, जिनके पास 510 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। पेमा खांडू दूसरे स्थान पर हैं, जिनके पास 163 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इस सूची में सबसे नीचे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। उनके पास केवल 15 लाख रुपये की संपत्ति है।