india-expressed-grief-over-the-casualties-of-pro-democracy-protesters-in-myanmar
india-expressed-grief-over-the-casualties-of-pro-democracy-protesters-in-myanmar 
देश

म्यांमार में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों के हताहत होने पर भारत ने जताया दुख

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 28 फरवरी (हि.स)। म्यांमार में भारतीय दूतावास ने देश में सैनिक शासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी की घटनाओं में आम लोगों के हताहत होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दूतावास ने मुख्य नगर यंगून सहित अन्य शहरों में आज हुई हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि लोगों के मारे जाने पर भारत को गहरा दुख है। दूतावास ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। भारत में संबंधित पक्षों से संयम बरतने तथा मामलों को बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण ढंग से हल करने का आग्रह किया। पड़ोसी देश से मिली सूचनाओं के अनुसार देश के कई नगरों में सुरक्षाबलों की फायरिंग में कम से कम 13 लोग मारे गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां और रबड़ बुलेट चलाई। सैन्य तख्तापलट के बाद से ही म्यांमार में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। आज यंगून में सैकड़ों डॉक्टरों नर्सों और छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने 200 से अधिक चिकित्सा कर्मियों को हिरासत में लिया है। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के बल प्रयोग ने 4 लोग मारे गए। देश के अन्य इलाकों से भी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प और रिंग फायरिंग की सूचनाएं मिली हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप