governor-and-cm-participated-in-the-program-organized-on-mizoram-foundation-day
governor-and-cm-participated-in-the-program-organized-on-mizoram-foundation-day 
देश

मिजोरम स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल व सीएम ने लिया हिस्सा

Raftaar Desk - P2

आइजोल, 20 फरवरी (हि.स.)। मिजोरम स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी आइजोल के वान्पा हॉल में राज्य सरकार की ओर से एक कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने मिजोरम के 34वें राज्य स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम आज मिज़ोरम राज्य दिवस मना रहे हैं। हम आज के मिज़ोरम को बनाने में खोए हुए मूल्यवान जीवन का सम्मान करते हैं। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा जिन्होंने राज्य को बनाने में अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रगति के लिए एक साथ काम करना होगा और एक मॉडल राज्य बनाने में सबको मिलकर आगे बढ़ने का प्रयास करना होगा। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर अपनी ओर से बधायी देते हुए मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू के सबल नेतृत्व की सराहना की। इस मौके पर केंद्रीय डोनर मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, असम के वित्त आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, त्रिपुरा के मुखयमंत्री बिप्लब कुमार देब, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा अनेकों गणमान्य लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद