gadchiroli-naxalite-absconding-after-killing-former-deputy-sarpanch
gadchiroli-naxalite-absconding-after-killing-former-deputy-sarpanch 
देश

गढ़चिरौलीः पूर्व उप सरपंच की हत्या कर नक्सली फरार

Raftaar Desk - P2

मुंबई, 04 अप्रैल (हि.स.)। गढ़चिरौली जिले एटापल्ली तहसील स्थित बुर्गी इलाके में पूर्व सरपंच रामा तलांडी (37) की अज्ञात नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर नक्सली जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस ने रामा तलांडी का शव बरामद कर लिया है और हमलावरों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार रामा तलांडी आदिवासी विद्यार्थी संघ से जुड़े थे और 10 वर्षों से बुर्गी में उप सरपंच थे। इसबार हुए चुनाव में रामा तलांडी पराजित हो गए थे। शनिवार रात बुर्गी इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में वहां उपस्थित नक्सली ने रामा तलांडी को दो गोली मार दी। घटनास्थल पर ही तलांडी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एटापल्ली तहसील में स्थित बुर्गी पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया था। उस समय रामा तलांडी ने क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाए जाने व रास्ता बनवाए जाने की मांग की थी। बताया जा रहा है कि तब से ही रामा तलांडी नक्सलियों के निशाने पर थे। बुर्गी पुलिस स्टेशन की टीम इस दिशा में भी जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर