former-speaker-of-haryana-vidhan-sabha-satbir-kadayan-passed-away
former-speaker-of-haryana-vidhan-sabha-satbir-kadayan-passed-away 
देश

हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर सतबीर कादयान का निधन

Raftaar Desk - P2

चंडीगढ़, 10 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं जजपा नेता सतबीर कादयान का शुक्रवार को देर रात दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। सतबीर कादयान के निधन पर हरियाणा के कई जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। सतबीर कादयान हरियाणा की पूर्व चौटाला सरकार के कार्यकाल के दौरान विधानसभा स्पीकर रहे हैं। इनेलो के दोफाड़ होने के बाद वह जजपा में शामिल हो गए थे। कादयान लंबे समय से बीमारी से ग्रसित चल रहे थे। कुछ समय पहले ही उन्होंने किडनी का भी ट्रांसप्लांट करवाया था। इसके बाद उन्हें इन्फेक्शन हुआ था जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती थे। जहां शुक्रवार को देररात उनका निधन हो गया। कादयान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक पानीपत जिले के गांव सिवाह में किया गया। कादयान के निधन पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विधानसभा के संचालन में बेहद संतुलन के साथ काम किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि कादयान ने हमेशा समाज के अंतिम वर्ग के अधिकारों की आवाज को मजबूत करने का काम किया है। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कादयान उनकी पार्टी के मागदर्शक थे। पार्टी के गठन के बाद पार्टी को प्रदेश में स्थापित करने में कादयान की भूमिका अहम रही। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/रामानुज