former-kerala-congress-general-secretary-thomas-joins-bjp
former-kerala-congress-general-secretary-thomas-joins-bjp 
देश

भाजपा में शामिल हुए केरल कांग्रेस के पूर्व महासचिव थॉमस

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 12 मार्च (हि.स.)। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव विजयन थॉमस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन की मौजूदगी में थॉमस ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। भाजपा मुख्यालय में महासचिव अरूण सिंह ने थॉमस को पुष्पगुच्छ देकर पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान केरल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. सुरेन्द्रन भी मौजूद रहे। इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रह्लाद जोशी, वी. मुरलीधरन और सुरेन्द्रन की बैठक हुई। इस बैठक में केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चर्चा की गई। बैठक से पहले थॉमस ने नड्डा और शाह से मुलाकात की। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत