eminent-sculptor-and-mp-raghunath-mahapatra-dies-from-corona-prime-minister-expresses-sorrow
eminent-sculptor-and-mp-raghunath-mahapatra-dies-from-corona-prime-minister-expresses-sorrow 
देश

प्रख्यात मूर्तिकार और सांसद रघुनाथ महापात्रा का कोरोना से निधन, प्रधानमंत्री ने जताया दुख

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 09 मई (हि.स.)। राज्यसभा सदस्य और प्रख्यात मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा का रविवार को कोरोना से ओडिशा के अस्पताल में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महापात्रा को पारंपरिक शिल्प को लोकप्रिय बनाने की दिशा में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सांसद रघुनाथ महापात्र के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कला, वास्तुकला और संस्कृति की दुनिया में अग्रणी योगदान दिया। उन्हें पारंपरिक शिल्प को लोकप्रिय बनाने की दिशा में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। मेरे विचार उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति। पद्म विभूषण रघुनाथ महापात्रा को 2018 में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था। 78 वर्षीय महापात्रा की गत सप्ताह कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव आई थी। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील