deadly-attack-on-bjp-candidate-in-abhishek-banerjee39s-stronghold-hospitalized
deadly-attack-on-bjp-candidate-in-abhishek-banerjee39s-stronghold-hospitalized 
देश

अभिषेक बनर्जी के गढ़ में भाजपा उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Raftaar Desk - P2

कोलकाता, 02 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर में प्रचार करने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार दीपक हालदार पर आज जानलेवा हमला हुआ। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके साथ आठ भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं। बताया गया कि शुक्रवार को तीसरे चरण के चुनाव के लिए डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार दीपक हाल्दर प्रचार करने निकले थे। इसी दाैरान उन पर जानलेवा हमला हुआ। भाजपा ने इस हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस समर्थकों को जिम्मेदार बताया है। भाजपा उम्मीदवार दीपक हलदर ने बताया कि जब वह चुनाव प्रचार से लौट रहे थे, कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट कर दी। हलदर को डायमंड हार्बर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा के अनुसार इस हमले में आठ समर्थकों के भी घायल होने की सूचना हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के विरोध में भाजपा समर्थकों इलाके में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के पहले दीपक हाल्दार टीएमसी से नाता तोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने उन्हें डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। हाल्दर ने तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व पर लोगों के लिए काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ पार्टी छोड़ी थी। वे दो बार विधायक रह चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश