corona-weak-in-jharkhand-587-patients-became-healthy
corona-weak-in-jharkhand-587-patients-became-healthy 
देश

Jharkhand Corona- कोरोना का कहर हुआ कम, 587 मरीज ठीक होकर घर लौटे

Raftaar Desk - P2

रांची, 17 जून (हि.स.)। झारखंड में कोरोना के नए मरीज की संख्या में कमी आई है, जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। झारखंड में कोरोना के नए मरीजों से स्वस्थ होकर लौटने वालों की संख्या अधिक बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 587 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि इस दौरान गुरुवार सुबह तक 190 नए केस मिले हैं। इस बीच राज्य में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में रांची , पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और देवघर से एक-एक मरीज शामिल है। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 20,बोकारो से नौ, चतरा से 12, देवघर से छह, धनबाद से16 और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 35 नए मरीज मिले हैं। राज्य में गढ़वा से दो, गिरिडीह से पांच,गोड्डा से चार, गुमला से 10,हजारीबाग से 18,जामताड़ा से चार और कोडरमा से सात मरीजों की पहचान हुई है, जबकि,लातेहार से छह,लोहरदगा से तीन, पाकुड़ से एक, पलामू से चार,रामगढ़ से तीन, साहिबगंज से दो, सरायकेला से एक, सिमडेगा से 19 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से तीन नए मरीज मिले हैं। इन नए मरीजों के साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब 3 लाख,43 हाजर,983 हो गयी है। राज्य में अभी तक 92 लाख, 16 हजार 159 लोगों के सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 2 हजार, 246 सक्रिय मरीज मिले हैं। अभी तक 3 लाख,36 हजार, 645 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में 5 हजार, 092 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वैसे अब झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़ा है और यह 97.86 प्रतिशत है। प्रदेश की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20 नए मरीज मिले हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है। राजधानी में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 699 है। अस्पतालों से 245 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 85 हजार, 012 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 82 हजार, 727 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास / प्रभात ओझा