corona-cases-in-africa-near-862-million-cdc
corona-cases-in-africa-near-862-million-cdc 
देश

अफ्रीका में कोरोना के मामले 86.2 लाख के करीब: सीडीसी

Raftaar Desk - P2

अदीस अबाबा, 27 नवंबर (आईएएनएस)। अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने कहा कि शुक्रवार दोपहर तक अफ्रीका में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या 86,16,912 तक पहुंच गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीकी संघ (एयू) की विशेष स्वास्थ्य एजेंसी, अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि पूरे महाद्वीप में महामारी से मरने वालों की संख्या 2,22,301 है। एजेंसी के अनुसार, पूरे महाद्वीप में कुछ 80,64,499 मरीज अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं। एजेंसी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया, इथियोपिया और लीबिया महाद्वीप में सबसे अधिक मामलों वाले देशों में से हैं। अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, मामलों के संदर्भ में, दक्षिणी अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है। इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि मध्य अफ्रीका महाद्वीप में सबसे कम प्रभावित क्षेत्र है। --आईएएनएस एचके/एएनएम