congress-working-in-accordance-with-baba-saheb39s-ideals-sonia-gandhi
congress-working-in-accordance-with-baba-saheb39s-ideals-sonia-gandhi 
देश

बाबा साहब के आदर्शों के अनुरूप काम कर रही कांग्रेस : सोनिया गांधी

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर की 130वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों के अनुरूप ही कांग्रेस पार्टी ने भी देश में एक समता मूलक समाज की स्थापना पर हमेशा जोर दिया है। सोनिया गांधी ने बुधवार को संदेश जारी कर कहा कि भारतीय संविधान के जनक एवं सामाजिक समरसता व समानता का मूलमंत्र देने वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर शत् शत् नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब सदियों से चली आ रहे भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ निर्णायक संघर्ष किया। उनके इन आदर्शों के अनुरूप ही आज कांग्रेस पार्टी काम कर रही है और देश में समता मूलक समाज की स्थापना पर जोर देने में लगी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि आज जब रूढ़ीवादिता और भेदभाव की सोच समाज को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं तो कांग्रेस पार्टी हमेशा सचेष्ट है कि देश का वर्ग बराबरी से प्रगति करे और बिना भेदभाव के हम सब मिलकर एक मज़बूत राष्ट्र का निर्माण करें। यही बाबा साहेब का अडिग रास्ता है। सोनिया ने कहा कि अगर समाज के हाशिए पर मौजूद कमजोर से कमजोर व्यक्ति भी देश के सर्वोच्च स्थान पर लोकतांत्रिक तरीक़े से पहुंच सकता है तो यही 73 वर्षों की हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। यही बाबा साहब के सपनों और आकांक्षाओं को सच्ची श्रद्धांजलि है। हिन्दुस्थान समाचार/आकाश