congress-member-in-the-lok-sabha-gave-notice-of-the-adjournment-motion-and-demanded-a-discussion-on-the-peasant-movement
congress-member-in-the-lok-sabha-gave-notice-of-the-adjournment-motion-and-demanded-a-discussion-on-the-peasant-movement 
देश

लोकसभा में कांग्रेस सदस्य ने कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस देकर किसान आंदोलन पर चर्चा की मांग की

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 03 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह ने किसानों के मुद्दों पर लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से सदन की कार्यवाही स्थगित कर किसान आंदोलन और नए कृषि सुधार कानूनों पर चर्चा की मांग की है। पंजाब के खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद सिंह ने बुधवार को कहा कि सदन को अविलंब किसानों की समस्या और नए कृषि कानूनों पर चर्चा करनी चाहिए। गत मंगलवार को भी लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और प्रमुख सचेतक के. सुरेश ने स्थगन प्रस्ताव का नोटिस देकर किसान आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा की मांग की थी। उल्लेखनीय है कि जसबीर सिंह एक फरवरी को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2021-22 पेश किए जाने के दौरान काले रंग का गाउन पहनकर संसद पहुंचे थे। उनके साथ गुरजीत सिंह औजला और पंजाब के अन्य कांग्रेस सांसदों ने भी काला गाउन पहनकर कृषि कानूनों का विरोध जताया था। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत-hindusthansamachar.in