congress-appoints-nsui-presidents-for-jammu-and-kashmir-and-manipur
congress-appoints-nsui-presidents-for-jammu-and-kashmir-and-manipur 
देश

कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर और मणिपुर के लिए एनएसयूआई अध्यक्षों की नियुक्ति की

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 18 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी ने अपनी छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के जम्मू कश्मीर एवं मणिपुर राज्य के लिए नये प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। साथ ही दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पद के लिए भी नये नाम पर मुहर लगाई है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को पत्र जारी कर बताया है कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से जम्मू कश्मीर एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष सन्नी परिहार तथा मणिपुर एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद कबीर अहमद को नियुक्त किया है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) इकाई के लिए भी नया अध्यक्ष चुना गया है। एनएसयूआई की जेएनयू इकाई के प्रमुख का प्रभार प्रशान्त कुमार को सौंपा गया है। हिन्दुस्थान समाचार/आकाश-hindusthansamachar.in