congratulations-to-the-president-on-bihar39s-foundation-day-appreciation-of-heritage-and-pathology
congratulations-to-the-president-on-bihar39s-foundation-day-appreciation-of-heritage-and-pathology 
देश

बिहार के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति की बधाई, धरोहर और पथ प्रदर्शन की सराहना

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 22 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने सोमवार को बिहार के 109 वें स्थापना दिवस के मौके पर राज्य की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अतीत की धरोहर के साथ वर्तमान का पथ प्रदर्शन भी है। राष्ट्रपति कोविन्द ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, "बिहार दिवस पर सभी को, खासकर बिहार के लोगों को बधाई! बिहार में अतीत की धरोहर के साथ वर्तमान का पथ प्रदर्शन भी है।प्राचीनतम गणतंत्र से महात्मा गांधी के चंपारन सत्याग्रह तक की साक्षी रही इस भूमि पर मुझे राज्यपाल की भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला है। इस अवसर पर मेरी शुभकामनाएं।" उल्लेखनीय है कि 2015 से 2017 तक कोविन्द बिहार के राज्यपाल के पद पर आसीन रहे थे। गौरतलब है कि 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग करके बिहार को विधिवत राज्य का दर्जा दिया गया था। हालांकि उस समय उड़ीसा (अब ओडिशा) और झारखंड भी बिहार के साथ थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील/ प्रभात ओझा