cm-kejriwal-and-his-family-took-medical-reimbursement-of-more-than-rs-11-lakh-disclosed-in-rti
cm-kejriwal-and-his-family-took-medical-reimbursement-of-more-than-rs-11-lakh-disclosed-in-rti 
देश

सीएम केजरीवाल व उनके परिवार ने लिया 11 लाख रुपये से अधिक का मेडिकल रिम्बर्समेंट, आरटीआई में खुलासा

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार ने पिछले 4 सालों में 11 लाख से अधिक पैसा मेडिकल रिम्बर्समेंट क्लेम के नाम पर सरकार से लिया है। एक आरटीआई में इसका खुलासा हुआ है। इनमें सबसे अधिक 7 लाख से अधिक रुपया 2016-17 में लिया हैं, जबकि 2019-20 में 3750 रुपया ही लिया है। हालांकि 2018-19 और 2020-21 का आंकड़ा आरटीआई में नहीं दिया गया है। एक्टिविस्ट विवेक पांडेय द्वारा फाइल की गई आरटीआई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों पर वित्तीय वर्ष 2015 से 2021 तक मेडिकल रिम्बर्समेंट क्लेम का ब्यौरा मांगा गया था! आरटीआई में दिए गए जवाब के मुताबिक, 2015-16 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के मेडिकल ट्रीटमेंट के ऊपर 2,91, 931 रुपए खर्च हुआ, वहीं 2016-17 में 7,95,453 रुपए, 2017-18 में 54,968 रुपए, 2019-20 में 3750 रुपए खर्च हुए हैं। यानी सबसे अधिक पैसा 2016-17 में हुए है, जबकि सबसे कम 2019-20 में हुए हैं। हालांकि , 2018-19, 2020-21 वर्ष के लिए क्या कोई राशि सरकार के पास रिम्बर्समेंट क्लेम के रूप में पेंडिंग है, इसकी सूचना नहीं है। --आईएएनएस एमएसके/एएनएम