Central government will celebrate Netaji Subhash Chandra Bose's birthday as Parakram Diwas
Central government will celebrate Netaji Subhash Chandra Bose's birthday as Parakram Diwas 
देश

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगी केन्द्र सरकार

Raftaar Desk - P2

-23 जनवरी को है नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती नई दिल्ली, 19 जनवरी (हि.स.)। केन्द्र सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक नेताजी की 125वीं जयंती साल में प्रवेश होने के साथ ही देशभर में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में हुआ था। साल 2022 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती मनाने के लिए देशभर में साल भर खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/विजयालक्ष्मी-hindusthansamachar.in