bjp-workers-should-help-chamoli-disaster-victims-nadda
bjp-workers-should-help-chamoli-disaster-victims-nadda 
देश

चमोली आपदा पीड़ितों की मदद करें भाजपा कार्यकर्ता : नड्डा

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 07 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे उत्तराखंड के चमोली जिले में आई प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों की मदद करें। नड्डा ने रविवार को ट्वीट कर ग्लेशियर टूटने के कारण उपजे हालात का ज़िक्र करते हुए कहा, "उत्तराखंड के चमोली जिले में अकस्मात ग्लेशियर टूटने से उत्पन्न परिस्थितियों को लेकर प्रशासन सजग है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत स्वयं राहत एवं बचाव कार्य देख रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर से भाजपा कार्यकर्ताओं को पीड़ितों की मदद एवं प्रशासन के सहयोग में लगाने का आग्रह किया है।" नड्डा ने इस बारे में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से भी बात कर स्थिति की जानकारी ली। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत-hindusthansamachar.in