BJP will win in Panchayati Raj elections: Suresh Kashyap
BJP will win in Panchayati Raj elections: Suresh Kashyap 
देश

पंचायती राज चुनावों में भाजपा का परचम लहराएगा: सुरेश कश्यप

Raftaar Desk - P2

धर्मशाला, 09 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि प्रदेश में पंचायती राज चुनावों में भाजपा का परचम लहराएगा तथा आगामी विस चुनावों में भी प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। शनिवार को धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं से पंचायती राज चुनावों पर चर्चा करते हुए यह बात कही। सुरेश कश्यप ने इस दौरान नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए तथा कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता समन्वय बनाकर ही चुनाव में जीत का परचम लहराया जा सकता है। नेता व कार्यकर्ता समन्वय से काम करें तो सकारात्मक नतीजा ही आएगा। क्षेत्र में सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के चुनाव में भाजपा अपने ज्यादा से ज्यादा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष जिताएगी। यह 2022 के विधानसभा चुनावों में मिशन रिपीट की आधारशिला होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सहभागिता से पंचायती राज चुनाव में भाजपा को निश्चित सफलता प्राप्त होगी। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील-hindusthansamachar.in