bjp-leader-prasad-lad-met-mns-president-raj-thackeray
bjp-leader-prasad-lad-met-mns-president-raj-thackeray 
देश

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से मिले भाजपा नेता प्रसाद लाड

Raftaar Desk - P2

मुंबई, 23 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसाद लाड ने शनिवार को महानवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की। इन दो नेताओं की बैठक के बाद भाजपा-मनसे गठबंधन को लेकर चर्चा होने लगी है। हालांकि प्रसाद लाड ने इस बैठक को व्यक्तिगत बताया है। जानकारी के अनुसार प्रसाद लाड पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खास बताए जाते हैं। मुंबई नगर निगम चुनाव का चुनाव 2022 में होने वाला है। इस चुनाव में भाजपा किसी भी तरह सत्ता हासिल कर शिवसेना को झटका देना चाहती है। मुंबई में मनसे अगर भाजपा के साथ मिलकर लड़ती है तो मुंबई नगर निगम का परिणाम अनापेक्षित होने वाला है। इसी वजह से भाजपा मनसे के साथ चुनावी समझौता करना चाहती है। इसके मद्देनगर आज प्रसाद लाड मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के कृष्णकुंज स्थित निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। प्रसाद लाड ने कहा कि अगले साल होने वाले मुंबई नगर निगम चुनाव की रणनीति भाजपा बना रही है। इसकी जोरदार तैयारी की जा रही है। निकट भविष्य में भाजपा इस संदर्भ में अधिकृत जानकारी देगी। मनसे की ओर से इस बैठक की अधिकृत जानकारी मीडिया को साझा नहीं की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर/रामानुज-hindusthansamachar.in