bjp-appointed-observers-for-uttarakhand
bjp-appointed-observers-for-uttarakhand 
देश

उत्तराखण्ड के लिए भाजपा ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

Raftaar Desk - P2

देहरादून, 14 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा ने उतराखंड सहित 4 राज्यों में विधायक दल के नेता के चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य पर्यवेक्षक तथा विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी सह पर्यवेक्षक बनाए गये हैं। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा 4 राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। --आईएएनएस स्मिता/एएनएम