राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने लाल जी टंडन के निधन पर दुख व्यक्त किया
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने लाल जी टंडन के निधन पर दुख व्यक्त किया  
देश

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने लाल जी टंडन के निधन पर दुख व्यक्त किया

Raftaar Desk - P2

शिमला, 21 जुलाई (हि.स.)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। टंडन का मंगलवार सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि लाल जी टंडन एक लोकप्रिय व कद्दावर राजनेता, कुशल प्रशासक और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षक थे। उनके निधन से देश ने एक प्रखर समाजसेवी को खो दिया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न पदों पर रहकर दी गई उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। वह पूर्व प्रधानमंत्री के नजदीकियों में एक थे और राष्ट्र के लिये समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि उनके टंडन जी के साथ बहुत नजदीकी संबंध थे। जब वह केंद्र में शहरी विकास मंत्री थे, तब टंडन उत्तरप्रदेश में शहरी विकास मंत्री थे। इस दौरान वह अक्सर उत्तरप्रदेश की मंत्रालय से सम्बंधित समस्याओं को लेकर उनसे बातचीत करते थे और हमेशा राज्य के विकास के लिये समर्पित रहते थे। राज्यपाल ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/सुनीत-hindusthansamachar.in