badridhar-dewan-former-deputy-speaker-of-chhattisgarh-legislative-assembly-dies
badridhar-dewan-former-deputy-speaker-of-chhattisgarh-legislative-assembly-dies 
देश

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान का निधन

Raftaar Desk - P2

रायपुर, 04 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान मंगलवार शाम को बिलासपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। बद्रीधर पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और बिलासपुर के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। बिलासपुर जिले के भारत ज्योति आवार्ड से सम्मानित एवं सीपत विधानसभा से चार बार के विधायक बद्रीधर दीवान 95 वर्ष के थे। दीवान मध्यप्रदेश के समय एक बार विधायक रहे और राज्य परिवहन निगम का उपाध्यक्ष भी बने। छत्तीसगढ़ बनने के बाद वे तीन बार विधायक चुने गए। वे सी एसआईडीसी के चेयरमैन भी रहे। रमन सिंह के तीसरे और अंतिम कार्यकाल में उन्हें डिप्टी स्पीकर का दायित्व सौंपा गया था। वे जनसंघ समय के भाजपा नेता थे। दीवान मृदुभाषी, मिलनसार, कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील जन प्रतिनिधि थे: डॉ महंत विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने बद्रीलाल दीवान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में डॉ महंत ने कहा कि श्री दीवान मृदुभाषी, मिलनसार, कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील जन प्रतिनिधि थे। अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में उन्होने सदैव मूल्यों की राजनीति की एवं इसके माध्यम से प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य में अपना विशेष मुकाम हासिल किया है। उनका निधन प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति है। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा