असम पुलिस के 196 कर्मी कोरोना संक्रमित, 38 हुए स्वस्थ
असम पुलिस के 196 कर्मी कोरोना संक्रमित, 38 हुए स्वस्थ 
देश

असम पुलिस के 196 कर्मी कोरोना संक्रमित, 38 हुए स्वस्थ

Raftaar Desk - P2

गुवाहाटी, 06 जुलाई (हि.स.)। देश के अन्य हिस्सों की तरह असम में भी पुलिसकर्मी काफी तेजी से कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। रविवार तक के जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 196 पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को 47 पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, इस दौरान 38 पुलिस कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं। असम पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) जीपी सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि वर्तमान में 932 पुलिस कर्मी एकांतवास में हैं। ज्ञात हो कि शनिवार तक असम पुलिस के 149 कर्मी संक्रमित हुए थे। जबकि, रविवार को नये संक्रमितों को शामिल कर कुल संख्या 196 हो गई है। जीपी सिंह के अनुसार शनिवार तक 1114 असम पुलिस कर्मी एकांतवास में थे। हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद-hindusthansamachar.in