प्रियंका के बाद अब विराट-अनुष्का आए बाढ़-पीड़ितों की मदद के लिए सामने
प्रियंका के बाद अब विराट-अनुष्का आए बाढ़-पीड़ितों की मदद के लिए सामने 
देश

प्रियंका के बाद अब विराट-अनुष्का आए बाढ़-पीड़ितों की मदद के लिए सामने

Raftaar Desk - P2

प्रियंका के बाद अब विराट-अनुष्का आए बाढ़-पीड़ितों की मदद के लिए सामने नई दिल्ली| टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर बिहार और असम में बाढ़-पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। विराट ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वो और अनुष्का तीन ऐसे ऑर्गेनाइजेशन को डोनेट कर रहे हैं, जो बाढ़-पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। बिहार और असम में बाढ़ से कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग बेघर भी हो चुके हैं। कोएना मित्रा ने कहा- आपको कैसे पता चला कि वो डिप्रेशन थे? विराट ने ट्विटर पर एक मैसेज में लिखा, ‘हमारा देश अभी कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है, इस बीच बिहार और असम के लोग बाढ़ से भी जूझ रहे हैं, इससे कई लोगों की जिंदगी पर बुरा असर पड़ा है। हम बिहार और असम के लोगों के लिए प्रार्थना करते रहेंगे। मैं और अनुष्का ने प्लेज लिया है कि हम जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे, इन तीन ऑर्गेनाइजेशन की मदद करते हुए, जो बाढ़ पीड़ितों के लिए शानदार काम कर रहे हैं। अगर आपको भी सही लगे तो आप भी इन ऑर्गेनाइजेशन्स के जरिए इन राज्यों के लोगों की मदद कर सकते हैं।’ अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की वायरल हो रही फोटो विराट ने इस मैसेज के साथ उन तीन ऑर्गेनाइजेशन्स का नाम भी बताया है, उनमें से एक ‘रैपिड रिस्पॉन्स’ है, दूसरा ‘एक्शन एड इंडिया’ और तीसरा ‘गूंज’ है। विराट और अनुष्का इससे पहले कोविड-19 महामारी को लेकर भी डोनेशन कर चुके हैं। Thank You, Like our Facebook Page - @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com