amit-shah-held-a-meeting-with-the-chief-minister-and-deputy-chief-minister-in-a-closed-room
amit-shah-held-a-meeting-with-the-chief-minister-and-deputy-chief-minister-in-a-closed-room 
देश

बंद कमरे में अमित शाह ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ की बैठक

Raftaar Desk - P2

गांधीनगर/अहमदाबाद, 21 जून (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर के सांसद अमित शाह गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अमित शाह ने मुख्यमंत्री रूपाणी और उपमुख्यमंत्री के साथ एक घंटे तक बंद कमरे में बैठक की| इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस शुरू हो गई। इसके बाद शाह ने राज्यपाल के साथ शिष्टचार भेंट भी की। सोमवार दोपहर को शाह और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल एक ही वाहन से सर्किट हाउस पहुंचे। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी अपने काफिले के साथ पहुंच गए। तीनों लाेगाें ने एक बंद कमरे में लगभग एक घंटे तक वार्ता की। माना जा रहा है कि राज्य में आम आदमी पार्टी के चुनाव में कूदने और राज्य में पाटीदार फैक्टर पर तीनों के बीच अहम चर्चा हुई है। राजनीतिक गलियारों में इस बैठक के बाद राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू हो गया। जल्द भविष्य में गुजरात सरकार और राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता| दरअसल, 12 जून को खोडालधाम में लेउवा-कड़वा पाटीदार समुदाय के नेताओं की बैठक के बाद से राज्य में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। बैठक के बाद नरेश पटेल ने पाटीदारों से कहा था कि गुजरात का अगला मुख्यमंत्री पाटीदार होना चाहिए। इसके लिए आम आदमी पार्टी तीसरा विकल्प हो सकती है। नरेश पटेल ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए नए समीकरणों के संकेत दिए हैं। इस राजनीतिक उठापटक के बीच 14 जून को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद का एक दिवसीय दौरा किया था। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव के समीकरणों पर चर्चा हुई। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव ने भी भाजपा संगठन व सरकार के नेताओं के साथ बैठक की थी, जिसमें मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर गंभीर चर्चा हुई। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में गुजरात में एक बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल का संकेत दे रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष शाह