allegations-of-neglect-of-puducherry-in-union-budget-wrong-meghwal
allegations-of-neglect-of-puducherry-in-union-budget-wrong-meghwal 
देश

केंद्रीय बजट में पुड्डुचेरी की उपेक्षा का आरोप गलत : मेघवाल

Raftaar Desk - P2

पुड्डुचेरी, 07 फरवरी (हि.स.)। राज्य के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के केंद्रीय बजट में पुड्डुचेरी की उपेक्षा करने के आरोप को केंद्रीय वृहद उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बजट में सभी राज्यों का विकास सुनिश्चित किया गया है। पुड्डुचेरी में पार्टी के चुनाव प्रभारी मेघवाल रविवार को यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत अब विश्व आर्थिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण स्थिति में है। इस बजट से बिना कर के देश का विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने दावा किया कि अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद यहां भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी। हिन्दुस्थान समाचार / सुनील/मुकुंद-hindusthansamachar.in