9721-new-patients-of-corona-in-northeast-number-of-healthy-people-7767
9721-new-patients-of-corona-in-northeast-number-of-healthy-people-7767 
देश

पूर्वोत्तर में कोरोना के 9,721 नए मरीज, स्वस्थ्य होने वालों की संख्या 7,767

Raftaar Desk - P2

- 142 मरीजों की मौत गुवाहाटी, 22 मई (हि.स.)। पूर्वोत्तर में कोविड-19 के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के मद्देनजर सभी राज्य सरकारें नयी-नयी एसओपी जारी कर रही हैं। मणिपुर में अब तक के सर्वाधिक एक दिन में 1 हजार 1247 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। हालांकि, असम में यह संख्या 4 हजार से अधिक है। वहीं असम के बाद एक दिन में सबसे अधिक 25 मौत मेघालय में हुई है। संक्रमण के मामलों में पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले, त्रिपुरा दूसरे व मणिपुर तीसरे स्थान बना हुआ है। मिजोरम में पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। पूर्वोत्तर में गत 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या 9 हजार, 721 हो गयी है। इसके साथ संक्रमितों की कुल संख्या 5 लाख, 39 हजार, 721 हो गई है। इनमें 4 लाख, 47 हजार, 72 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 7 हजार 767 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 86 हजार, 58 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 4 हजार, 715 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 142 नये मरीजों की मौत हुई है। असम में 6 हजार, 66 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3 लाख, 59 हजार, 640 पहुंच गई है, जबकि 3 लाख, 2 हजार, 889 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 4 हजार 987 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 52 हजार, 816 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 2 हजार, 588 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 81 मरीजों की मौत हुई है। त्रिपुरा में 863 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इनके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 44 हजार, 356 हो गई है। इनमें 37 हजार, 37 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 379 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 6 हजार 844 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 452 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 02 मरीजों की मौत हुई है। मणिपुर में 656 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 42 हजार, 565 है जबकि 35 हजार, 606 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 1 हजार, 247 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 6 हजार 298 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 661 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 15 मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 828 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 27 हजार, 755 हो गई है जबकि 20 हजार, 480 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 419 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 6 हजार 861 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 414 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 25 मरीजों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में भी 394 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 23 हजार, 553 है जबकि 20 हजार, 545 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 206 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 2 हजार 916 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 92 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 03 मरीजों की मौत हुई है। नगालैंड में 309 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 19 हजार, 593 है। राज्य में कुल 14 हजार, 149 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 225 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 4 हजार 588 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 258 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 13 मरीजों की मौत हुई है। सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 317 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 हजार, 527 हो गई है। इनमें से 8 हजार, 916 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 261 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 3 हजार 183 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 220 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 03 मरीज की मौत हुई है। मिजोरम में इस बीच 288 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 9 हजार, 732 हो गई है। इनमें से 7 हजार, 450 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 43 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2 हजार 552 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 30 है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद / प्रभात ओझा