452-new-corona-patients-in-odisha
452-new-corona-patients-in-odisha 
देश

ओडिशा में कोरोना के 452 नए मरीज

Raftaar Desk - P2

भुवनेश्वर, 03 अप्रैल (हि.स.)। ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 452 नए मामले दर्ज किए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,42,224 हो गई है। राज्य में अब तक कोरोना के 3,37,430 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 2820 हैं। यह जानकारी शनिवार को राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्विटर के जरिए दी। विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 452 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमित लोग 28 जिलों से हैं। इनमें खोर्धा जिले में सर्वाधिक 77 संक्रमित पाए गए हैं। अनुगुल जिले से 12, बालेश्वर जिले से 05, बरगढ़ जिले से 19, भद्रक जिले से 04, बलांगीर जिले से 15 और कटक जिले से 26 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी तरह देवगड़ और ढेंकानाल जिलों से एक-एक, गंजाम जिले से 13, जगतसिंहपुर जिले से 01, जाजपुर जिले से 08, झारसुगुड़ा जिले से 17, कालाहांडी जिले से 29, कंधमाल जिले से 04, केन्द्रपाड़ा जिले से 02, कन्दुझर जिले से 03 और खोर्धा जिले से 77 नए संक्रमित मिले हैं। इसी तरह कोरापुट और मलकानगिरि जिलो से दो-दो, मयुरभंज जिले से 10, नवरंगपुर जिले से 08, नयागढ़ जिले से 01, नूआपाड़ा जिले से 71, पुरी जिले से 11, रायगड़ा जिले से 05, संबलपुर जिले से 10, सुंदरगढ़ जिले से 75 लोग संक्रमित मिले हैं। हिन्दुस्थान समाचार/समन्वय