22-reduction-in-crime-against-women-in-delhi-last-year-police-commissioner
22-reduction-in-crime-against-women-in-delhi-last-year-police-commissioner 
देश

दिल्ली में पिछले साल महिलाओं पर होने वाले अपराध में 22 फीसदी की कमी: पुलिस कमिश्नर

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 19 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कहा कि साल 2019 की तुलना में 2020 के दौरान दिल्ली में महिलाओं पर होने वाले अपराध में करीब 22 फीसदी की कमी आई है। हालांकि चौंकाने वाली यह बात भी सामने आई है कि अपराध में मात्र दो फीसदी ही ऐसे आरोपित हैं जो महिलाओं के जानकार नहीं थे। 58 फीसदी मामलों में आरोपित महिला के परिवार के सदस्य है या फिर उसका रिश्तेदार है। श्रीवास्तव आज यहां दिल्ली पुलिस की सालाना प्रेस कान्फ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2019 में जहां दुष्कर्म के 2168 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं 2020 में कुल 1699 शिकायतें दर्ज की गयीं। इस साल दर्ज मामलों में 44 फीसदी आरोपित महिलाओं के परिवार के सदस्य हैं या फिर पारिवारिक दोस्त हैं। 14 फीसदी आरोपित उसके रिश्तेदार हैं। 26 फीसदी ऐसे आरोपित हैं जो किसी न किसी रूप में महिला से परिचित थे। इसके अलावा 12 फीसदी आरोपित महिला के पड़ोसी थे, जबकि दो फीसदी आरोपित महिला के सहकर्मी हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दर्ज मामलों में दो फीसदी आरोपित ही पीड़ित के परिचित नहीं थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष दर्ज दुष्कर्म के 22.42 फीसदी मामले ऐसे हैं, जिसमें आरोपित और पीड़ित लिव इन रिलेशन में रह रहे थे और शादी नहीं करने पर महिला ने आरोपित पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया। हालांकि महिलाओं पर होने वाले अन्य अपराधों में कमी आई है। महिलाओं का शोषण, उनका अपहरण, महिलाओं के अपमान में कमी आई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस साल नाबालिगों पर होने वाले अपराध में भी कमी आई है। वर्ष 2019 में जहां पोक्सो के तहत 109 मामले दर्ज किए गए थे वहीं साल 2020 में यह घटकर 65 हो गए हैं। महिलाओं पर होने वाले अपराध घटनाएं वर्ष 2019 वर्ष 2020 --दुष्कर्म 2168 1699 --महिलाओं का शोषण 2921 2186 --महिलाओं का अपहरण 3672 2938 --महिलाओं का अपमान 495 434 --पोक्सो के मामले 109 65 हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी