100-crore-recovery-case-jayashree-patil39s-statement-records
100-crore-recovery-case-jayashree-patil39s-statement-records 
देश

100 करोड़ वसूली मामला, जयश्री पाटिल का बयान रिकॉर्ड

Raftaar Desk - P2

मुंबई, 08 अप्रैल (हि. स.)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 100 करोड़ वसूली के आरोप मामले में याचिकाकर्ता जयश्री पाटिल का स्टेटमेंट रिकार्ड किया है। इस मामले में सीबीआई मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह, पुलिस उपायुक्त राजू भुजबल, सहायक पुलिस निरीक्षक संजय पाटिल व आरोपित एवं गिरफ्तार पुलिस अधिकारी सचिन वाझे से भी पूछताछ करने वाली है। जानकारी के अनुसार परमबीर सिंह ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये रंगदारी वसूली के निर्देश देने का आरोप लगाया था। इस मामले में जयश्री पाटिल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर किया था। याचिका पर हाईकोर्ट ने इस मामले की सीबीआई की प्राथमिक जांच का आदेश जारी किया था। अब सीबीआई ने इस मामले में बुधवार को देररात जयश्री पाटील का स्टेटमेंट रिकार्ड किया। मामले में अन्य पुलिस अधिकारियों से पूछताछ के लिए सीबीआई की वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मुंबई आने वाली है। यही टीम परमबीर सिंह, राजू भुजबल व संजय पाटिल से पूछताछ कर उनका स्टेटमेंट रिकार्ड करने वाली है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर / प्रभात ओझा