'शाहीन बाग की दादी' दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में
'शाहीन बाग की दादी' दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में 
देश

'शाहीन बाग की दादी' दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में

Raftaar Desk - P2

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में नई दिल्ली, 23 सितम्बर (हि.स.)। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मानी जाने वाली इंटरनेशनल मैगजीन ‘टाइम’ ने इस साल दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी कर दी है। इस साल के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से जगह दी गई है। इसके अलावा गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और अभिनेता आयुष्मान खुराना का नाम भी शामिल है लेकिन इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम शाहीन बाग आंदोलन से सुर्खियों में आईं बिलकिस दादी का है। टाइम मैगजीन ने शाहीन बाग आंदोलन के दौरान ’दबंग दादी’ के नाम से मशहूर हुईं बिलकिस को भी दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया है। 82 वर्षीय दादी बिलकिस उस वक्त सुर्खियों में आईं थीं जब उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग आंदोलन में धरने पर बैठकर देश दुनिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। बिलकिस उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली हैं। उनके पति करीब दस-ग्यारह साल पहले गुजर चुके हैं, जो खेती-मजदूरी करते थे। बिलकिस फिलहाल दिल्ली में अपने बहू-बेटों के साथ रहती हैं। टाइम मैगजीन ने पिछले साल लंदन में एक मरीज को एचआईवी से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रफेसर रविंद्र गुप्ता को भी इस सूची में शामिल किया है। लंदन का यह मरीज दुनिया का केवल दूसरा मरीज है जो एचआईवी मुक्त हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/एम ओवैस/मोहम्मद शहजाद/सुनीत-hindusthansamachar.in