नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहला वर्ष ऐतिहासिक एवं उपलब्धियों से भरा रहा है: सांसद पीएन सिंह।
नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहला वर्ष ऐतिहासिक एवं उपलब्धियों से भरा रहा है: सांसद पीएन सिंह।  
news

नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहला वर्ष ऐतिहासिक एवं उपलब्धियों से भरा रहा है: सांसद पीएन सिंह।

Raftaar Desk - P2

धनबाद, 10 जून (हि.स.) । धनबाद सांसद पीएन सिंह ने अभियान के दौरान पत्रकारो से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहला वर्ष ऐतिहासिक एवं उपलब्धियों से भरा रहा है। इस दौरान सदियों से लटके देशहीत में कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए है। बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए धनबाद जिला के बरटांड़ मंडल के हाउसिंग कॉलोनी में व्यक्तिगत जनसम्पर्क अभियान का शुरुआत धनबाद सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के द्वारा किया गया। आज के इस "वक्तिगत जनसम्पर्क अभियान " में मुख्य रूप से इस कार्यक्रम के धनबाद जिला के प्रभारी मानस प्रसुन, संयोजक पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल सह संयोजक अमित सिंह, रणविजय सिंह, अमरजीत कुमार, प्रमोद अगरवाल, संजीत सिंह, रिंकु सिन्हा, उमेश सिंह, सरोज शुक्ला, बंटी वर्णवाल आदि अन्य शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल चक्रवर्ती /सबा एकबाल-hindusthansamachar.in