राजगढ़ सड़क हादसे में पांच मौतों पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख
राजगढ़ सड़क हादसे में पांच मौतों पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख  
news

राजगढ़ सड़क हादसे में पांच मौतों पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Raftaar Desk - P2

भोपाल, 22 जून (हि.स.)। राजगढ़ के समीप हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ट्विटर के माध्यम से इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उनहोंने कहा कि सड़क हादसे में कई अमूल्य जिंदगियों का असमय छिन दुखद है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मिक शांति की कामना की है। वहीं, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने हादसे में हुई मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए हताहत हुए लोगों के परिजनों को गहन दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। @ChouhanShivraj मध्य प्रदेश के राजगढ़ के समीप सारंगपुर बायपास पर सड़क हादसे में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय काल का ग्रास बन जाने का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि! @MPRakeshSingh राजगढ़ के समीप सारंगपुर बायपास पर सड़क दुर्घटना में कईं लोगों की असमय मृत्यु का दुःखद समाचार मिला। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं, दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने का संबल दे। ॐ शांति हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in