मैं जनता के समक्ष पूरे दिन की जानकारी साझा करूंगा: मुख्यमंत्री रांची, 23 मार्च (हि.स.)। झारखण्ड को लॉकडाउन करने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रज्यवासियों के लिए संदेश जारी करते हुए कहा कि वो हर दिन शाम मेंं राज्य की जनता के समक्ष जानकारी साझा करेंगे, ताकि सही सूचना जनता को मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य के बाहर फंसे झारखण्डवासियों की मदद के लिए उन राज्यों के मुख्यमंत्री से बात की करेंगे। राज्य सरकार उन तक हर मदद पहुँचाने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने और खुद सजग रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर परिस्थिति में हम साथ खड़े हैं। राज्य की जनता की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर सरकार पूरी तरह सजग है। कृपया अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें। खुद सजग रहें और आसपास के लोगों को भी सही जानकारी दें। मुख्यमंत्री ने कुछ जरूरी निदेश दिए गए 350 से अधिक खिचड़ी केंद्रों का संचालन होगा, ताकि सभी जरूरतमंदों को भोजन मिल सके। जिले में सैनीटाइजर/मास्क स्वंय सहायता समूह द्वारा बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के बीच सही सूचना पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया जाएगा। असंगठित मजदूरों/कामगारों के लिए सहायता राशि जारी की जाएगी। पीडीएस के लाभुकों को दो महीने का खाद्यान्न एक साथ मुहैया कराया जाएगा। आकस्मिक सेवा के लिए 181 नम्बर कार्य करेगी। राज्यस्तरीय ‘कोरोना वार रूम’ इस आपदा से निपटने के लिए 24 घण्टे कार्य करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in