दिल्ली के तीनों नगर निगम के महापौर और उप-महापौर के चुनाव 24 को
दिल्ली के तीनों नगर निगम के महापौर और उप-महापौर के चुनाव 24 को 
news

दिल्ली के तीनों नगर निगम के महापौर और उप-महापौर के चुनाव 24 को

Raftaar Desk - P2

नई दिल्ली, 12 जून (हि.स.)। दिल्ली के तीनों नगर निगमों के महापौर और उप-महापौर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव 24 जून को होंगे तथा नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 जून है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी), दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) ने चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी है। ईडीएमसी के महापौर, उपमहापौर के अलावा स्थायी समिति के चार सदस्यों के चुनाव के लिए निगम सचिव ने अधिसूचना जारी की। तीनों निगमों के लिए महापौरों के चुनाव के लिए मतदान 24 जून को होगा। वहीं नामांकन की अंतिम तारिख 17 जून है। नामांकन पत्र निगम सचिव कार्यालय में उपलब्ध होंगे। चुनाव के दिन सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि महापौर और उप-महापौर के चुनाव अप्रैल महीने में होना था लेकिन कोरोना की वजह से टाल दिया गया था। उत्तरी दिल्ली में फिलहाल अवतार सिंह महापौर हैं तो पूर्वी दिल्ली में अंजू कमलकांत और दक्षिणी दिल्ली निगम में सुनीता कांगड़ा महापौर हैं। दिल्ली में हर वर्ष महापौर और उप-महापौर का चुनाव होता है। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in