Maratha Reservation
Maratha Reservation  Social Media
news

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जारांगे पाटिल आज से करेंगे आमरण अनशन, निकालेंगे मोर्चा

मुंबई, हि.स.। मराठा क्रांति मोर्चा के नेता मनोज जारांगे ने मराठा आरक्षण के लिए एक बार आज यानी 25 अक्टूबर से जालना में आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया है। जारांगे ने कहा कि उनका यह आमरण अनशन निर्णायक रहेगा, यानी या तो आरक्षण मिलेगा, या फिर उनकी मौत होगी। इसके साथ ही मराठा समाज के लोग सूबे के हर गांव में आरक्षण के लिए मोर्चा निकालेंगे।

जारांगे ने सरकार को अगले दो दिनों का दिया समय

मनोज जारांगे ने रविवार को जालना में कहा कि सरकार ने 30 दिन मांगे थे, हमने 40 दिन दिए। अब अगर 24 अक्टूबर को न्याय नहीं मिला, तो हम 25 अक्टूबर से फिर से भूख हड़ताल शुरू करेंगे। जारांगे ने कहा कि आज यानी 25 तारीख से मराठा समुदाय एकजुट होकर राज्य के हर तहसील और हर गांव में कैंडल मार्च निकालेगा। इसके साथ ही सभी गांवों में उपवास और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगले दो दिनों में निर्णय लिया जाना चाहिए। सरकार को समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।

राज्य सरकार की दी गई समय सीमा 24 अक्टूबर को हुई खत्म

मनोज जारांगे पाटिल ने इसके पहले भी जालना जिले में मराठा आरक्षण के लिए आमरण अनशन किया था, जिसे सरकार ने एक माह में आरक्षण देने का आश्वासन देकर खत्म करवाया था।

उस समय अनशन खत्म करते समय जारांगे ने कहा था कि वे एक माह नहीं, 40 दिन का वक्त दे रहे हैं, अगर इसके बाद भी आरक्षण नहीं मिला तो वे फिर से आमरण अनशन शुरु करेंगे। राज्य सरकार की दी गई समय सीमा 24 अक्टूबर को खत्म हो गई है, इसी वजह से मनोज जारांगे ने आज मराठा नेताओं की बैठक की थी और इसके बाद यह निर्णय लिया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in