मनोहर लाल बने भाजपा एससी मोर्चा के जिला उपप्रधान
मनोहर लाल बने भाजपा एससी मोर्चा के जिला उपप्रधान 
news

मनोहर लाल बने भाजपा एससी मोर्चा के जिला उपप्रधान

Raftaar Desk - P2

मीरा साहिब, 03 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी एस.सी. मोर्चा की आर.एस. पुरा जिला इकाई ने मनोहर लाल को जिला उपप्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले मनोहर लाल मोर्चा के मीरा साहिब मंडल प्रधान भी रह चुके हैं और अब पार्टी द्वारा उन्हें जिला उपप्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोर्चा के जिला उप प्रधान बनने पर मनोहर लाल ने कहा कि पार्टी द्वारा उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उस पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और पार्टी को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की अकेली ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो सभी लोगों को साथ लेकर चलती है और सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम करती है। उप प्रधान बनाने के लिए उन्होंने पार्टी हाईकमान का आभार भी जताया। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान-hindusthansamachar.in