संविधान की खिलाफत कर रही है ममता सरकार : राज्यपाल
संविधान की खिलाफत कर रही है ममता सरकार : राज्यपाल  
पश्चिम-बंगाल

संविधान की खिलाफत कर रही है ममता सरकार : राज्यपाल

Raftaar Desk - P2

कोलकाता, 26 अगस्त (हि.स.)। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली बंगाल सरकार कानून और संविधान की अनदेखी कर रही है। बुधवार को उन्होंने तीन ट्वीट किया है। इसमें राज्यपाल ने लिखा है कि ममता बनर्जी की सरकार ने संविधान और कानून का अनुपालन बंद कर दिया है। पारदर्शिता के बजाय सब कुछ परदे में रखा जा रहा है। जवाबदेही के अभाव में भ्रष्टाचार का जन्म होता है और वही हो रहा है। ममता बनर्जी की सरकार को बताना चाहिए कि निवेश के तौर पर जो 12.3 लाख करोड़ रुपये आए थे वह कहां है। ममता बनर्जी केवल मीडिया के जरिए राज्यपाल पर हमला कर रही हैं। यह कोई जवाब नहीं है। बड़े-बड़े प्रचार मीडिया में किए जा रहे हैं लेकिन इससे लोगों को कोई लाभ नहीं होगा। सब कुछ छिपाया जा रहा है। ममता बनर्जी से मेरा निवेदन है कि वह कानून को मानें और संविधान का पालन करें। राज्य में राजनीतिक हिंसा दुष्प्रचार भ्रष्टाचार बंद करके लोगों के हित में काम करना चाहिए। राज्य प्रशासन के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए राज्यपाल ने कहा है कि जो भी अधिकारी कानून का अनुपालन नहीं कर रहे हैं उन्हें यह समझना चाहिए कि वह भी कानून के दायरे में हैं और उनका भी हिसाब होगा। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/सुगंधी/मधुप-hindusthansamachar.in