श्यामल चक्रवर्ती के निधन पर ममता ने जताया दुख
श्यामल चक्रवर्ती के निधन पर ममता ने जताया दुख  
पश्चिम-बंगाल

श्यामल चक्रवर्ती के निधन पर ममता ने जताया दुख

Raftaar Desk - P2

कोलकाता, 06 अगस्त (हि. स.)। माकपा के वरिष्ठ नेता श्यामल चक्रवर्ती के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके मरने के बाद राजनीति में जो शून्य सृजित हुआ है उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी। चक्रवर्ती के निधन के बाद मुख्यमंत्री ने एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि राज्य के पूर्व परिवहन मंत्री और माकपा के वरिष्ठ नेता श्यामल चक्रवर्ती के निधन से मैं काफी दुखी हुई हूं। उन्होंने आज कोलकाता में आखिरी सांस ली है। उनकी उम्र 70 साल थी। श्यामल बाबू सीटू के राज्य अध्यक्ष थे। राज्यसभा के सांसद निर्वाचित हुए थे। इसके अलावा वह अपनी पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य थे। उनकी मौत से राजनीति जगत को बड़ी क्षति हुई है। मैं श्यामल चक्रवर्ती के परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रही हूं। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ माकपा नेता ने आज कोलकाता के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली है। वह कोरोना पीड़ित थे। उनके निधन पर राज्य के अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी दुख व्यक्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in