वरिष्ठ माकपा नेता श्यामल चक्रवर्ती का निधन
वरिष्ठ माकपा नेता श्यामल चक्रवर्ती का निधन  
पश्चिम-बंगाल

वरिष्ठ माकपा नेता श्यामल चक्रवर्ती का निधन

Raftaar Desk - P2

कोलकाता, 06 अगस्त (हि.स.)। माकपा के वरिष्ठ नेता श्यामल चक्रवर्ती का निधन गुरुवार को हो गया है। वह 78 साल के थे। कुछ दिनों पहले ही उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। गुरुवार अपराह्न एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली है। वह राज्य के पूर्व परिवहन मंत्री भी रह चुके हैं। राज्यसभा के पूर्व सदस्य भी थे। 30 जुलाई को उन्हें कोलकाता के एक नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। सर्दी खांसी बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह उम्र जनित कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। कोरोना जांच करने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद लगातार उनका इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटीलेशन पर रखा गया था लेकिन डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in