मुख्यमंत्री बनर्जी ने आंदोलनरत किसानों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा
मुख्यमंत्री बनर्जी ने आंदोलनरत किसानों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा 
पश्चिम-बंगाल

मुख्यमंत्री बनर्जी ने आंदोलनरत किसानों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

Raftaar Desk - P2

ममता बनर्जी के प्रतिनिधि रूप में किसानों से मिलने सिंघु बार्डर पर पहुंचे सांसद ब्रायन कोलकाता, 04 दिसम्बर (हि. स.)। केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली के सिंघु सीमा पर आन्दोलन कर रहे किसानों के पास मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना प्रतिनिधि भेजा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिंघु सीमा पर आन्दोलन कर रहे किसानों से मिलने तृणमूल कांग्रेस ने प्रतिनिधि के रूप में अपने सांसद डेरेक ओ ब्रायन को भेजा। सांसद ब्रायन किसानों के बीच करीब 4 घंटे तक रुके और किसानों एवं कई संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की और हालचाल जाना। सांसद ने मुख्यमंत्री को विस्तार से किसान आंदोलन कर पूरी जानकारी दी। पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने भी फोन करके किसानों की खबर ली है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि केंद्रीय सरकार जब तक नए कृषि कानून को नहीं वापस लेती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी की ओर से किसानों की हरसंभव मदद करने का वादा भी किया है। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा-hindusthansamachar.in