बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भाजपा युवा मोर्चा का कोलकाता में प्रदर्शन, रणेक्षत्र बना सेंट्रल कोलकाता
बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भाजपा युवा मोर्चा का कोलकाता में प्रदर्शन, रणेक्षत्र बना सेंट्रल कोलकाता 
पश्चिम-बंगाल

बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भाजपा युवा मोर्चा का कोलकाता में प्रदर्शन, रणेक्षत्र बना सेंट्रल कोलकाता

Raftaar Desk - P2

कोलकाता, 04 नवम्बर (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर भाजपा की बंगाल इकाई के युवा मोर्चा इकाई ने बुधवार को प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की। इससे सेंट्रल कोलकाता भाजपा समर्थकों व पुलिस के बीच हाथापाई से रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पुलिस ने लगभग 150 भारतीय जनता युवा के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में युवा मोर्चा की सचिव रिमझिम मित्रा व कंचन मैत्रा शामिल हैं। इसके विरोध में युवा मोर्चा के समर्थकों ने धरना शुरू किया है। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस व रैफ के जवानों की तैनाती कर दी गयी है। भारतीय जनता युवा के उपाध्यक्ष शंकु देब ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर मेयो रोड स्थित गांधी मूर्ति के समक्ष धरना देने का कार्यक्रम लिया था। मध्य कोलकाता स्थित भाजपा कार्यालय से जुलूस की शक्ल में भाजपा कार्यकर्ता जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन लोगों को जाने से रोक दिया और बैरिकेड लगा दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर आगे जाने की कोशिश की। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गये। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से यातायात भी प्रभावित हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/ ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in