बंगाल में रिकवरी रेट बढ़ा, माह के अंत तक कोरोना मुक्त हो सकता पश्चिम बंगाल
बंगाल में रिकवरी रेट बढ़ा, माह के अंत तक कोरोना मुक्त हो सकता पश्चिम बंगाल 
पश्चिम-बंगाल

बंगाल में रिकवरी रेट बढ़ा, माह के अंत तक कोरोना मुक्त हो सकता पश्चिम बंगाल

Raftaar Desk - P2

कोलकाता, 25 सितम्बर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या तो बढ़ रही है लेकिन साथ ही तेजी से रिकवरी रेट भी बढ़ने लगा है। शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब यहां रिकवरी रेट बढ़ कर 87.54 फ़ीसदी हो गया है। हालांकि चिंता वाली बात यह है कि एक्टिव लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 43815 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। इनमें से 3190 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी वजह से राज्य में अब तक इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 241059 पर पहुंच गई है। इनमें से पिछले 24 घंटे के दौरान 2978 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 211020 पर पहुंची है। इसके साथ ही राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान एक्टिव लोगों की संख्या में 153 की बढ़ोतरी हुई है और 25374 मरीज संक्रमित रह गए हैं, जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। हालांकि चिंता वाली बात यह भी है कि पिछले 24 घंटे में 59 लोगों की मौत इस महामारी की वजह से हुई है। इसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 4665 पर पहुंची है। अब तक कुल 30,11,754 लोगों के सैंपल जांच गए हैं। इनमें से 8.00 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में जिस तेजी से रिकवरी रेट बढ़ रहा है उसे देखते हुए संभावना प्रबल है कि इस महीने के अंत तक बंगाल महामारी से मुक्त हो सकता है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश-hindusthansamachar.in