दुर्गा पूजा से पहले शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए चलेगा अभियान
दुर्गा पूजा से पहले शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए चलेगा अभियान 
पश्चिम-बंगाल

दुर्गा पूजा से पहले शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए चलेगा अभियान

Raftaar Desk - P2

कोलकाता, 10 अक्टूबर (हि.स.)। कोलकाता नगर निगम आगंतुकों की सुरक्षा के लिए आगामी दुर्गा पूजा से पहले शहर के होटल, रेस्तरां और सड़क के किनारे लगे खाने के स्टालों पर भोजन की गुणवत्ता की जांच करने के लिए एक अभियान शुरू करेगी। यह अभियान 19 अक्टूबर से शुरू होगा जो 30 अक्टूबर तक चलेगा। शनिवार को नगर निगम के प्रशासनिक मंडल के सदस्य अतिन घोष ने बताया कि कुछ बिक्रेता एक दिन पहले भोजन पकाने और स्टोर करने की कोशिश कर सकते हैं और अगले दिन बासी भोजन परोस सकते हैं। इस प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को खाद्य भंडारण क्षेत्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, बिक्रेताओं को भोजन की न्यूनतम गुणवत्ता बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। घोष ने कहा कि छह मोबाइल टीमें और एक केंद्रीय टीम भोजन की गुणवत्ता को सत्यापित करने के लिए शहर भर में काम करेगी। प्रत्येक टीम में 5 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों सहित कुल 9 सदस्य होंगे। घोष ने कहा कि नगर निगम कालीपूजा और भाइफोटा के दौरान भी यह अभियान चलाएगी। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in