कोरोना को मात देकर लौटे घर कल्याणमय गांगुली
कोरोना को मात देकर लौटे घर कल्याणमय गांगुली 
पश्चिम-बंगाल

कोरोना को मात देकर लौटे घर कल्याणमय गांगुली

Raftaar Desk - P2

कोलकाता, 19 सितम्बर (हि.स.)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली को कोरोना से स्वस्थ होने के बाद शनिवार को अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गयी है। वह 21 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। घर आने पर भी उसे सावधान रहना होगा। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है। दरअसल अगस्त के अंत में कल्याणमय गांगुली कोरोना संक्रमित हुए थे। जिसके बाद उन्हें साल्ट लेक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत थोड़ी बिगड़ी, हालांकि इलाज के बाद वह धीरे-धीरे ठीक होने लगे। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद डॉक्टरों ने शनिवार को उसे अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किया। सूत्रों के अनुसार अगर सबकुछ ठीक रहा तो बोर्ड अध्यक्ष सितम्बर के आखिरी सप्ताह से फिर से काम शुरू कर सकते हैं। इस बीच बोर्ड अध्यक्ष की अचानक शारीरिक बीमारी के कारण, माध्यमिक सिलेबस को कम करने के काम में देरी हुई है। सिलेबस कमेटी का कहना है कि बोर्ड के चेयरमैन की राय सिलेबस के बारे में बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए उनका इंतजार किया जा रहा हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा-hindusthansamachar.in